Posts

Showing posts from August, 2019

अपना सिस्टम

बड़े दिन से देखते आरहे है आरक्षण के बवाल को। कभी इसके विरोध में तो कभी इसके पक्ष मे। न जाने कितनी दोस्ती और प्रेम कहानी इस ज़ात-पात, ऊँच-नीच और 5 के चलते तबाह हो गई! कई रिश्ते जो एक दूसरे के बिना पूरे ही नही हो सकते थे इस "इंटरकास्ट" वर्ड ने खा लिए। न जाने कितने लड़के जिन्हें iit और iim में होना था वे या तो पंखे पे लटक गए या गंगा नदी में समा गए।  खैर हमको क्या? हमारे पास तो सबसे अच्छा जवाब है.. "अमाँ कुछ भी कर लो, ये सिस्टम नही सुधरने वाला" सबकी अपनी दलीलें हैं और सबके अपने तर्क। कोई अपनी राजनीति चमकाने के लिए "आरक्षण" बाँट रहा है तो कोई अपनी वापसी के लिए "आरक्षण" वापसी की कवायत कर रहा है। भईया दुःख होता है, तकलीफ होती है.. कोई लड़का SSC में 409 नम्बर लाता है और उसे लोअर पोस्ट भी नसीब नही होती और कोई आरक्षणधारी 50 नम्बर कम लाकर भी अधिकारी बन जाता है। कोई छात्र 104 नम्बर पाकर किसी iit के गेट से वापस आजाता है तो कोई आरक्षणधारी 25 नम्बर में भी अंदर जाके क्या जाने कौन रिसर्च कर रहा है? कुछ लोगो की दलीलें हैं के "हमे वर्षो तक मंदिर में घुसने नह...